प्रेमियों के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला:नंदिनी का एक और करतूत, जंगल बुलाकर कुचला था बॉयफ्रेंड का चेहरा; ग्वालियर में पति ने गोलियों से भूना

ग्वालियर में 12 सितंबर को दिनदहाड़े पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी पति पुलिस रिमांड पर है। उससे पूछताछ की जा रही है। इस बीच नंदिनी के भी कारनामे सामने आ रहे हैं। पता चला है कि वह बार-बार बॉयफ्रेंड बदलती थी। जब उसका मन भर जाता, झूठे आरोप लगाकर परेशान करने लगती। ऐसा ही मामला दतिया में 8 साल पहले आया था। 27 अप्रैल 2017 की रात नंदिनी ने बॉयफ्रेंड निमलेश सेन की हत्या करवा दी थी। इस वारदात को उसके 3 अन्य प्रेमियों ने अंजाम दिया था। गवाहों के पलटने से आरोपी बरी हुए
नंदिनी ने निमलेश को जंगल में एक दरगाह के पास मिलने बुलाया था। यहां उसके प्रेमियों ने निमलेश की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। भागने के दौरान नंदिनी का दुपट्‌टा निमलेश के गले में रह गया। जांच में दुपट्‌टे और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने नंदिनी और उसके एक बॉयफ्रेंड को आरोपी बनाया था। 2023 में नंदिनी सहित सभी आरोपी गवाहों के पलटने से बरी हो गए। निमलेश का शव पत्थर से कुचला मिला था
सेवढ़ा चुंगी निवासी निमलेश सेन (35) हेयर कटिंग की दुकान चलाता था। 28 अप्रैल की सुबह 9 बजे उसका शव चिरई टोरिया के पीछे खून से लथपथ मिला था। निमलेश को पत्थरों से कुचलकर बेरहमी से मारा गया था। सूचना पर तत्कालीन थाना प्रभारी सिविल लाइन नरेंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ स्पॉट पर पहुंचे थे। पुलिस को निमलेश के फुफेरे भाई बहादुर सेन ने नंदिनी और रानी नाम की महिला के बारे में बताया था। उसी दिन नंदिनी को हिरासत में लिया गया। निमलेश के गले में दुपट्‌टा फंसा मिला था। जो नंदिनी का बताया जा रहा था। पहले गुमराह किया, लास्ट कॉल से खुला राज
पकड़े जाने के बाद नंदिनी कुछ भी कबूल नहीं कर रही थी। जब 3 दिन बाद कॉल डिटेल और पीएम रिपोर्ट मिली तो पूरा मामला नंदिनी के खिलाफ चला गया। पता चला कि 27 अप्रैल 2017 की रात 8.40 बजे निमलेश और नंदिनी की मोबाइल लोकेशन हत्या के स्पॉट पर थी। इतना ही नहीं 8.40 पर आखिरी कॉल नंदिनी का था। जब पुलिस ने रिकॉर्ड रखा तो नंदिनी ने कबूल किया कि 6 महीने से उसके निमलेश से संबंध थे। निमलेश उसे दिल्ली ले जाकर कॉल गर्ल बनाकर रुपया कमाने के लिए दबाव डाल रहा था। इस बीच उसके फिरोज खान से संबंध हो गए थे। उसने फिरोज को बताया कि दोनों के बीच निमलेश कांटा बन रहा है, जिसके बाद उसने नए बॉयफ्रेंड फिरोज उर्फ हल्के खां, गणेश कुशवाह, जुनैद और तब्बू खां के साथ मिलकर निमलेश की हत्या करा दी। झांसी से दतिया होते हुए ग्वालियर का तक सफर
झांसी के चिरगांव स्थित करौल गांव में अधूरे बने मकान में रहने वाली नंदिनी केवट की शादी 10 साल पहले दतिया के रहने वाले गोटीराम केवट से हुई थी, जिससे उसे दो बच्चे हुए। एक पैदा होने के कुछ घंटे बाद मृत हो गया था। इसके डेढ़ साल बाद ही उसकी पति के दोस्त छोटू केवट से दोस्ती हो गई। इसके बाद नवंबर 2016 में नंदिनी का नया बॉयफ्रेंड निमलेश बना। 6 महीने तक निमलेश साथ रहा। वह नंदिनी को आसानी से छोड़ नहीं रहा था। इसलिए उसने अपने नए साथियों के साथ मिलकर निमलेश की हत्या करवा दी। इस केस से बरी होने के बाद नंदिनी झांसी से दतिया होते हुए ग्वालियर आ गई। 2022 में वह अरविंद परिहार के संपर्क में आई। प्यार हुआ और आर्य समाज मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। 2025 में अंकुश पाठक और कल्ले पंचाल से उसके संबंध बन गए। आरोप लगाने के बाद पलटने में माहिर थी
नंदिनी बिल्कुल भी पढ़ी-लिखी नहीं थी। जब साल 2017 में वह हत्या के मामले में पकड़ी गई थी तो साइन भी नहीं कर पाती थी। हर कार्रवाई में उसने अंगूठा ही लगाया था, लेकिन वह इतनी शातिर थी कि अच्छे अच्छों को कानून का पाठ पढ़ा दे। पुलिस अफसर बताते हैं कि झूठा आरोप लगाना फिर बाद में अपने बयान से बदल जाने में भी वह माहिर थी। 2024 में नंदिनी ने थाना सिरोल में अरविंद पर कुचलकर जान से मारने की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई। अरविंद के जेल जाने के बाद उसने कोर्ट में शपथ पत्र देकर अपने साथ ऐसी किसी घटना से इनकार कर दिया। जिसके आधार पर अरविंद को जमानत मिल गई। 3 माह बाद वह जेल से बाहर आ गया। यही नहीं नंदिनी ने राजीनामे के आधार पर अरविंद को दोषमुक्त करा दिया था। आरोपी कट्‌टा लहरा रहा था, बहुत मुश्किल थे हालात
सरेराह नंदिनी काे गोलियां मारने के बाद आरोपी को स्पॉट पर पकड़ने वाले ग्वालियर के पड़ाव थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने बताया कि उस समय परिस्थितियां बहुत नाजुक थीं। आरोपी महिला को तीन से चार गोलियां मार चुका था, वह वहां तड़प रही थी। आरोपी कट्‌टा लहरा रहा था। वहां बहुत लोग थे। किसी की भी जान जा सकती थी। आरोपी को केवल समझदारी से पकड़ा जा सकता था। हमने वही काम किया। मैंने और सीएसपी नागेंद्र सिंह ने समझदारी से काम लेकर उसको पकड़ लिया। यह खबर भी पढ़ें… गोलियों से भूनने वाला बोला- पत्नी को मारकर सुकून मिला ग्वालियर में पत्नी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी पति अरविंद परिहार को अपने किए का जरा भी दुख नहीं है। पूछताछ के दौरान मुस्कुराते हुए उसने कहा कि अब रोज-रोज की किच-किच से पीछा छूट गया। पढ़ें पूरी खबर… पत्नी को गोलियों से भूना, तड़पते हुए किया फेसबुक LIVE ग्वालियर में एक युवक ने अपनी पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। आरोपी ने 315 बोर के कट्‌टे से एक के बाद एक 5 गोलियां चलाई। चार महिला को लगी, एक सड़क पर जा धंसी। गोलियां लगने के बाद पत्नी तड़प रही थी। पढ़ें पूरी खबर… पत्नी के सिर में गोली मारकर हत्या करने का वीडियो ग्वालियर में एक युवक ने अपनी पत्नी की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी। उसने कट्‌टे से उसके सिर में चार फायर किए। हत्या के बाद वह पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा। इसका वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *