अशोकनगर के ईसागढ़ में महिला ने पटवारी को थप्पड़ मारा:रिश्वत लेने और काम न करने का आरोप; वीडियो के आधार पर महिला पर केस

अशोकनगर जिले की ईसागढ़ तहसील कार्यालय में एक महिला द्वारा पटवारी को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। यह घटना मंगलवार को हुई, जिसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद बुधवार को महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। काम के बदले रिश्वत लेने का आरोप हैदर गांव की रहने वाली लक्ष्मी अहिरवार ने आरोप लगाया कि पटवारी राजेश बरया ने उनसे बटांकन, सीमांकन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में नाम जोड़ने के बदले ₹2,000 की रिश्वत ली थी। लेकिन पैसे लेने के बाद भी उन्होंने काम नहीं किया। शिकायत के बाद और बढ़ा विवाद लक्ष्मी अहिरवार ने बताया कि जब उन्होंने बार-बार संपर्क किया और काम नहीं हुआ, तो उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर पटवारी की शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद मंगलवार को पटवारी ने उन्हें तहसील कार्यालय बुलाया। वहां पहुंचने पर पटवारी ने महिला का फोन छीन लिया और सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत खुद ही हटा दी। थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल फोन छीने जाने के बाद महिला और पटवारी के बीच बहस हुई, जिसके दौरान लक्ष्मी अहिरवार ने पटवारी को थप्पड़ मार दिया। यह पूरी घटना वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो में रिकॉर्ड कर ली और सोशल मीडिया पर डाल दी। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। महिला पर केस दर्ज पटवारी राजेश बरया ने इस घटना की शिकायत ईसागढ़ थाना में की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने लक्ष्मी अहिरवार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पटवारी का कहना है कि महिला ने उन्हें थप्पड़ मारने के अलावा झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *