प्रेमी युगल ने पेड़ से लटकर किया सुसाइड:ओरण में बबूल पर लगाया फांसी का फंदा, पुलिस जुटी कारणों का पता लगाने में

प्रेमी युगल ने युवक के घर के पास फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पेड़ से नीचे उतारकर हॉस्पिटल की मॉच्युरी में रखवाया गया है। घटना बालोतरा जिले के सिणधरी थाना इलाके भाटा गांव बीती रात की है। शनिवार को सुबह पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस के अनुसार पादरू निवासी लड़की और भाटा गांव निवासी लड़के कल घर से निकल गए थे। इसके बाद भाटा गांव के ओरण बबूल के पेड़ में लटककर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। वहां पर मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। परिजनों को सूचना दी। वहीं पुलिस ने मृतकों के शवों को पेड़ से नीचे उतारकर अपने कब्जे में लेकर सिणधरी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए है। सिणधरी थानाधिकारी उमेश विश्नोई ने बताया- युवती पादरू की रहने वाली है। वहीं लड़का भाटा गांव का है। ओरण में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। अब सुसाइड करने के पीछे क्या कारण रहे है इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *