प्रेमी से शादी न होने पर युवती ने दी जान:मां से विवाद के बाद पंखे से लटका मिला शव, परिवार ने दूसरे लड़के से तय की थी शादी

पलामू के उंटारी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बिंदुआ गांव में 18 वर्षीय युवती प्रियंका ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय अकेली थी घर में प्रियंका घटना शुक्रवार की देर शाम की है। युवती के पिता योगेंद्र विश्वकर्मा काम के सिलसिले में बाहर गए थे। मां बाजार गई हुई थी। इसी दौरान प्रियंका ने यह कदम उठाया। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रियंका अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन परिवार ने उसकी शादी किसी दूसरे लड़के से तय कर दी थी। घटना के दिन वह अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी। मां ने प्रियंका को थप्पड़ भी मारा था मां ने जब उसे प्रेमी से बात करते हुए देखा तो दोनों के बीच विवाद हो गया। मां ने प्रियंका को थप्पड़ भी मारा। इसके बाद नाराज प्रियंका ने यह कदम उठाया। उंटारी थाना के सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *