रांची के लालपुर थाना की पुलिस ने गुरुवार की रात गुमला थाना क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्र से चोरी की बाइक खरीदने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में कई खुलासे हुए। इसके बाद लालपुर थाना की पुलिस शुक्रवार को गुमला पहुंची और अनुसंधान आरंभ किया। इसी क्रम में गुमला थाना के सहयोग से शुक्रवार की रात डुमरडीह से चार और अन्य स्थानों से तीन युवकों को गिरफ्तार किया। ग्रामीण इलाकों में कम दाम में बेच देते थे उनकी निशानदेही पर कुल सात बाइक जिनमें तीन बुलेट और चार अन्य बाइक शामिल हैं। सभी बाइक महंगी है। इन बाइक को बीस से तीस हजार रुपए में लोगों को बेचा गया था। सभी बाइक रांची थाना क्षेत्र के हैं। बाइक चोरों का बड़ा गिरोह रांची में सक्रिय है, जो महंगी बाइक की चोरी कर झारखंड के ग्रामीण इलाकों में औने पौने दामों में बेचा करता है। सभी आरोपियों को रांची ले गई पुलिस लालपुर थाना की पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया हैं, उनमें कलिगा से देवगन गोप, समसेरा से राम सिंह, ब्रजेश सिंह, रोहित दास, कसीरा से घुरन प्रधान, नीतेश साहु और रातू रांची से विष्णु कुमार के नाम शामिल है। पुलिस ने पूर्व में ही दो युवकों को गिरफ्तार किया है जिनमें कसीरा का करमचंद साहू और चेटर का एक युवक शामिल है। इनकी निशानदेही पर अन्य युवकों को पुलिस ने गुमला से गिरफ्तार कर सभी को शनिवार को रांची ले गई। बाइक को भी जब्त किया है।


