बोकारो में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी भीषण आग:75 लाख का सामान जला, दो दमकल की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र में स्थित लक्ष्मी नारायण हार्डवेयर गली में शनिवार दोपहर को एक बड़ी आगजनी की घटना हुई। एक इलेक्ट्रिकल गोदाम में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरातफरी मचा दी। गोदाम में रखे पंखे और अन्य विद्युत उपकरण आग की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों और घर के सदस्यों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों और धुएं के कारण वे सफल नहीं हो सके। दो दमकल की गाड़ियाें ने मौके पर पहुंचीं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 75 लाख रुपए का नुकसान गोदाम के मालिक सुमित अग्रवाल ने बताया कि आग से लगभग 75 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण कचरा जलाना सामने आया है। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी संतोष वर्णवाल के अनुसार, आग की लपटें तेजी से फैल रही थीं। कई लोग मदद के लिए एकत्र हुए। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो यह एक बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकती थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *