प्रेशर हॉर्न व मोडिफाइड साइलेंसर बेचनेवालों पर प्रशासन साइलेंट, सिर्फ वाहन रडार पर

मोडिफाइड पार्ट्स लगाने के बाद एक्सीडेंट हुआ तो नहीं मिलेगा क्लेम राजधानी में प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंस युक्त वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस वाहवाही की कार्रवाई कर रही है। एक ओर वाहनों से मोडिफाइड साइलेंस आैर प्रेशर हॉर्न को जब्त कर उसे नष्ट किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर लगातार इसकी बिक्री भी हो रही है। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जो इसे खुलेआम बेच रहे हैं। मोडिफाइड पार्ट्स को बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने का प्रावधान होने के बाद भी ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह से साइलेंट है। शहर के विभिन्न हिस्सों में ऐसे दुकान और गैरेज मौजूद हैं। पुलिस को भी इस बात की जानकारी है। इसके बावजूद इन दुकानों और गैरेज संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। रविवार को दैनिक भास्कर ने मेन रोड में मोडिफाइड पार्ट्स बेचने वाले दुकानों की पड़ताल की तो देखा कि सभी जगह आसानी से बाइक को मोडिफाई किया जा रहा है। दो दुकान संचालकों से बातचीत करते हुए मोडिफाइड साइलेंसर लगाने की डील भी की। पड़ताल में दोनों ही दुकान संचालकों ने कई मोडिफाइड साईलेंसरों के नाम भी बताए। इसके साथ ही आसानी से पसंदीदा मोडिफाइड साइलेंस गाड़ी में लगाने के लिए तैयार भी हो गए।

सर्वेयर दिलीप अग्रवाल ने कहा कि बाइक में बाहर से पार्ट्स लगाकर अगर किसी ने मोडिफाई कराया है आैर ऐसी गाड़ी एक्सिडेंट होती है तो इंश्योरेंस क्लेम नहीं मिलेगा। इसके लिए वाहन मालिक को मोडिफाइड पार्ट्स का भी अलग से इंश्योरेंस लेना होगा। दुकान- मून आर्ट, रोस्पा टावर के बगल गली में
रिपोर्टर : बुलेट में पतला वाला साइलेंसर लग जाएगा। संचालक : हां, लग जाएगा रिपोर्टर : कौन-सा साइलेंसर लगाईएगा संचालक : शॉर्ट पंजाब लगा सकते हैं। रिपोर्टर : इसे लगाने से पट-पट आवाज निकलेगा। संचालक : नहीं, गाड़ी में कार्बोरेटर इंजन रहेगा तभी तेज आवाज निकलेगा। इसे लगाने से हल्का आवाज बढ़ जाएगा। रिपोर्टर : शॉर्ट पंजाब का क्या रेट है। संचालक : ब्लैक का 1450 रुपए रिपोर्टर : बहुत चेकिंग चल रहा है। संचालक : हां, लगा सकते हैं। दुकान- रवि संस मोटर, मेन रोड
रिपोर्टर : बुलेट का स्टील वाला लेगगार्ड मिलेगा संचालक – हां, मिल जाएगा रिपोर्टर : कितना रेट पड़ेगा संचालक : 4 हजार रिपोर्टर : पतला वाला साइलेंसर मिलेगा। संचालक : पतला वाला में बहुत तरह का साइलेंस होता है, कौन वाला चाहिए। रिपोर्टर : बुलेट में जो पतला साइलेंसर होता है। संचालक : लॉन्ग पंजाब या शॉर्ट पंजाब। रिपोर्टर : शॉर्ट पंजाब साइलेंस का क्या रेट पड़ेगा। संचालक : 1500 रुपया। इसके अलावा 100 रुपया फिटिंग चार्ज लगेगा। रिपोर्टर : इसके लगाने के बाद आवाज तो बदल जाएगा संचालक : हां, पट-पट आवाज करेगा। मोडिफाइड पार्ट्स अवैध, जेल व जुर्माने दोनों का प्रावधान
{बाइक में लगने वाले मोडिफाई पार्ट्स को कानूनी तौर पर अवैध माना गया है। {मोडिफाइड साइलेंस या प्रेशर हॉर्न बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 182ए(3) के तहत कार्रवाई करने का प्रावधान है। {दोषी पाए गए दुकान मालिकों को जेल भेजा जा सकता है। पकड़े जाने के बाद एक लाख का जुर्माना लगाकर दुकान संचालक को छोड़ा भी जा सकता है। {दुकान में मिले मोडिफाइड स्टॉक जब्त कर संबंधित अधिकारी उक्त एक्ट के तहत एक लाख जुर्माना के साथ जेल भेजने की भी कार्रवाई कर सकते हैं। बाजार में 1500 से 5000 हजार तक के साइलेंसर : बाजार में 1500 रुपए से लेकर 5000 हजार रुपए तक के साइलेंस उपलब्ध हैं। ये सभी साइलेंस अलग-अलग तरह के आवाज निकालते हैं। कई बाइक सवार शौकिया तौर पर इससे ज्यादा कीमत की साइलेंस अॉनलाईन भी खरीद रहे हैं जिसे लोकल गैरेज के मैकेनिक से मात्र 200 रुपए में गाड़ी में लगवाया जा सकता है। कई दुकान एडवांस पैसा लेकर शहर के बाहर से भी साइलेंस मंगा रहे हैं। कई दुकानों में मिल गए मोडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न लगानेवाले धड़ल्ले से लगाए जा रहे साइलेंसर। एक दिन पहले मोडिफाइड साइलेंसर पर बुलडोजर, दूसरे दिन मिलने लगे भास्कर एक्सपर्ट दिलीप अग्रवाल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *