प्रेशर हॉर्न से स्थानीय लोग परेशान

भास्कर न्यूज | शंकरगढ़ शंकरगढ़ के मुख्य मार्गों से प्रतिदिन गुजरने वाली बड़ी-बड़ी बसों, ट्रकों और अन्य भारी वाहनों के प्रेशर हॉर्न से स्थानीय निवासी बेहद परेशान हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सुबह से देर रात तक तेज आवाज वाले प्रेशर हॉर्न बजने से उन्हें शोर प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। इससे न सिर्फ बुजुर्ग और बच्चों की दिनचर्या प्रभावित होती है, बल्कि स्कूलों और घरों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कई बार वाहन चालक बिना किसी आवश्यकता के भी प्रेशर हॉर्न बजाते हैं, जिससे आवाज असहनीय स्तर तक पहुंच जाती है। लगातार बढ़ रहे शोर के कारण कई लोगों को सिरदर्द, बेचैनी और नींद न आने की समस्या होने लगी है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रेशर हॉर्न पर सख्त प्रतिबंध लगाया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *