प्रॉपर्टी डीलर के अपहरण का मामला:एक आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया, बाकियों की तलाश

कोलार निवासी प्रॉपर्टी डीलर के अपहरण मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम आरोपी पवन परिहार को कोलार पुलिस ने मिनाल क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पवन परिचितों से मिलने यहां आया हुआ था। पुलिस ने पवन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। शुरुआती पूछताछ में पवन ने बताया कि उसका और साथियों का प्रॉपर्टी डीलर नीतेश ठाकुर के साथ रुपयों का लेनदेन था। पवन इसके कोई दस्तावेज पुलिस को नहीं दे सका। पुलिस अब इस अपहरण के मामले में शामिल मुख्य आरोपियों को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक अपहरण में पवन उसका भाई पंकज, भांजा ओमकार राजावत, आकाश राजावत और आरक्षक हेमंत चौहान मुख्य आरोपी हैं। इन सभी की तलाश की जा रही है। बता दें, 28 अक्टूबर को प्रॉपर्टी डीलर नीतेश ठाकुर का मुरैना से अपहरण कर लिया गया था। इसकी साजिश भोपाल में रची गई। अपहरण के बाद कोलार में तीस लाख रुपए की फिरौती वसूली गई। इसके बाद दस करोड़ रुपए की मांग की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *