भास्कर न्यूज | अमृतसर प्रोजेक्ट जीवनजोत 2.0 के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दूसरे दिन भीख मांगते 6 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व तथा जिला टास्क फोर्स अमृतसर के सहयोग से शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की गई। डिस्ट्रिक चाइल्ड प्रोजेक्ट अफसर तरनजीत सिंह ने बताया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी अमृतसर गुरमीत सिंह की अगुवाई में कार्रवाई की गई। चेकिंग और जागरूकता मुहिम आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला बाल सुरक्षा अधिकारी ने यदि कहीं भी बच्चों को भीख मांगते हुए या किसी भी प्रकार के शोषण का शिकार होते हुए देखें तो तुरंत जिला बाल सुरक्षा यूनिट को सूचित करें। इसके लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के अलावा 9876357202, 9501291402 और 9319267958 पर संपर्क किया जा सकता है।


