डीएसई को ज्ञापन सौंपते शिक्षक। भास न्यूज | सिमडेगा झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार भगत के नेतृत्व में संघ का प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा अधीक्षक से मिला और शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान जिले में शिक्षकों की लंबित ग्रेड 2,3,4, एवम 7में प्रोन्नति के संबंध में विशेष चर्चा की गई। जिला शिक्षा अधीक्षक ने संघ के प्रतिनिधि मंडल को जल्द प्रोन्नति देने का भरोसा दिया। इस पर प्रतिनिधिमंडल द्वारा शिक्षकों को मार्च 17 तक प्रोन्नति की मांग की गई। जिस पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने प्रोन्नति देने का आश्वासन दिया हैं। वह जल्द ही इस पर अग्रेतर कार्यवाही करने की बात कही। संघ के पदाधिकारियों ने जिले में मध्याह्न भोजन योजना एवं रसोईया की समस्याओं पर अपनी बात रखते हुए जल्द समाधान की बात कही। जिला शिक्षा अधीक्षक से मिलने वालों में मुख्य रूप से मनोज कुमार भगत अध्यक्ष, राज्य प्रतिनिधि उपन डांग, उपाध्यक्ष मुकुट गुड़िया, संगठन मंत्री प्रेमन बागे, संयुक्त सचिव राकेश किंडो, प्रखंड अध्यक्ष बानो परमानंद ओहदार, प्रखंड अध्यक्ष सिमडेगा एवं पाकरडाड सुजीत एक्का, अमरेन्द्र कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे।


