भास्कर न्यूज | गिरिडीह बैंक ऑफ इंडिया इम्प्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले 20 फरवरी देर शाम बैंक ऑफ इंडिया मुख्य शाखा के सामने कर्मचारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि बैंक में नियुक्ति और ग्राहक सेवा केंद्र में सुधार को लेकर कई बार बैंक प्रबंधन से वार्ता हुई। इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बैंक प्रबंधन द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन कर रहा है। इसी के विरोध में ऑल इंडिया बैंक ऑफ इंडिया के सभी कर्मचारी 24 और 25 फरवरी को दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। देशभर में बैंक ऑफ इंडिया की सभी शाखाओं में ताले लटके रहेंगे। इस प्रदर्शन में सुरेंद्र कुमार दास, शहबाज आलम, दीपक कुमार, गौरव भारद्वाज, आकांक्षा कुमारी, चांदनी कुमारी, शैलेंद्र कुमार, आशीष कुमार, धुर्व कुमार, अविनाश कुमार, शिव शंकर प्रसाद, शिवलाल कुमार, रिशु जिंदगी, मिताली, दीपिका कुमारी समेत 100 से अधिक कर्मचारी शामिल थे।


