भास्कर न्यूज|गिरिडीह साउथ विलफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को रेंबुकान कराटे बेल्ट ग्रेडिंग एग्जामिनेशन हुआ। सभी प्रतिभागियों का टेस्ट रेंबुकान कराटे डू एसोसिएशन ऑफ गिरिडीह के महासचिव सोनू कुमार ने लिया। कराटे कोच रानू कुमारी भी मौजूद रहीं। प्रतिभागियों ने अपने बेल्ट के अनुसार बेसिक प्रैक्टिस, पंच, स्टांस, ब्लॉक, किक और काता कर टेस्ट पास किया। प्रधानाचार्य सुमन कुमारी ने सभी को पीला, ऑरेंज और हरा बेल्ट व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।


