भास्कर न्यूज | महासमुंद पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, एसोसिएट, प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर के 51 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए वैकेंसी निकली है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी तक निर्धारित की गई है। इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर के 31 पद है। इसी तरह प्रोफेसर के 8 और एसोसिएट प्रोफेसर के 12 पद निर्धारित की गई है। वही दूसरी ओर शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए पात्र व अपात्र उम्मीदवारों की लिस्ट जल्द जारी की जाएगी। इसे लेकर विवि के द्वारा तैयारी की जा रही है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय के वेबसाइट का अध्ययन कर सकते है।


