प्लस टू उत्क्रमण पर भेजा जाएगा जिले को प्रस्ताव

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में प्लस टू उत्क्रमण को लेकर बैठक हुई। इसमें प्लस टू उच्च विद्यालय के प्लस 2 तक उत्क्रमण पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इसके लिए जिला को प्रस्ताव भेजा जाएगा। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी, अंचल अधिकारी समीर कच्छप, प्रखंड प्रमुख देवला हांसदा, उप प्रमुख सुकरा मुंडा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अनीता सिन्हा, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि अर्जुन चंद्र हांसदा, विश्वनाथ बेहरा, बीआरपी रीना कास्त, सीआरपी रंजन सिंह देव, त्रिविद दास, राजकिशोर राणा और नीरद बरन पत्र मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *