लगातार बारिश के कारण ढहा घर, बाल-बाल बचे लोग

जैंतगढ़| जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत मुंडुई पंचायत के सरस्वतीपुर गांव में एक बड़ा मकान ढह ढह जाने से लाखों का नुकसान हुआ है। घर में उपस्थित अकेली महिला ने किसी तरह दौड़ कर बाहर निकली जिससे उसकी जान बच गई। घटना मंगलवार अपराह्न चार बजे की है। मकान मालिक त्रिलोचन प्रधान ने बताया कि घटना के समय वह कुछ दूर दूसरे मकान की साफ सफाई करके दुरुस्त कर रहा था। सफाई के बाद उसी में शिफ्ट होना था। उसकी पत्नी घर पर ही थी। बेटा नोवामुंडी में +2 की पढ़ाई कर रहा है। वह भी घटना के समय कॉलेज गया हुआ था। घर में रखे सामान दब कर नष्ट हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *