बोकारो डीईओ जगरनाथ लोहरा ने शनिवार को पेटरवार प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल ओरदाना के निरीक्षण में अव्यवस्था व अनियमितता मिलने के बाद स्कूल के प्रभारी समेत 18 शिक्षकों से शोकॉज किया है। डीईओ ने उक्त स्कूल का 26 नवंबर को निरीक्षण किया था। मामले में प्रभारी ने पहले भी स्पष्टीकरण का जवाब दिया था। इसमें प्रभारी ने कहा था कि टीजीटी शिक्षक मुकेश कुमार, अनुका कुमारी, प्रांगीता एक्का और पीजीटी प्रमोद कुमार उनके निर्देश का पालन नहीं करते हैं। डीईओ ने कहा है कि क्यों नहीं लापरवाही और कर्त्तव्यहीनता के मामले में प्रशासनिक दृष्टिकोण से विभागीय कार्रवाई व वेतन की कटौती की जाए तथा स्थानांतरित करने की अनुशंसा की जाए। डीईओ ने तीन दिनों में शोकॉज का जवाब देने का निर्देश दिया है। डीइओ ने शिक्षक से पूछे शोकॉज में कहा है कि रेल प्रोजेक्ट के तहत होने वाले मासिक समीक्षा में स्कूल का प्रदर्शन औसत से कम है। यह पठन पाठन में लापरवाही व कर्त्तव्यहीनता को प्रदर्शित कर रहा है। विज्ञान में दो छात्र के लिए 3 शिक्षक प्रभारी ने कहा है कि विज्ञान में मात्र दो छात्र हैं। पीजीटी केमेस्ट्री के दीपक महथा, बायोलॉजी की प्रतिमा अग्रवाल, फिजिक्स के प्रमोद कुमार बेकार बैठे रहते हैं। लेसन प्लान भी नहीं पाया गया था। इससे राजस्व का नुकसान हो रहा है।


