प्लास्टिक कचरे से बनी पुस्तक अलमारी:जयपुर के कानोड़िया कॉलेज में ‘ट्रैश टू ट्रेजर’ अभियान शुरू, 161 किलो प्लास्टिक एकत्रित

जयपुर के कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल की शुरुआत हुई है। महाविद्यालय ने आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ और राष्ट्रीय सेवा योजना के साथ मिलकर ‘ट्रैश टू ट्रेजर’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। कॉलेज के पुस्तकालय सभागार में प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्लास्टिक कचरे से बनी एक पुस्तक अलमारी की स्थापना की गई। कार्यक्रम में बिसलेरी इंटरनेशनल के उत्तर क्षेत्र प्रमुख श्री बाइजू कुरियन विशेष रूप से मौजूद रहे। महाविद्यालय ने अब तक 161 किलोग्राम से अधिक प्लास्टिक कचरा एकत्र किया है। इस कचरे को बिसलेरी इंडिया लिमिटेड को पुनर्चक्रण के लिए सौंपा गया है। प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक प्रबंधन को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में डॉ. आंचल पुरी, डॉ विजय लक्ष्मी गुप्ता, डॉ. रेणु शक्तावत, महिमा रामचंदानी और चारूल शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई। महाविद्यालय का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस पहल से यह संदेश दिया जा रहा है कि प्लास्टिक कचरा एक पुनर्नवीनीकरण योग्य संसाधन है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *