प्लास्टिक कचरों से पट गई नाली, सफाई नहीं हो रही

कवर्धा| जिला शिक्षा अधिकारी ऑफिस के बगल वाली गली में दोनों ओर बनी नालियां प्लास्टिक कचरे से अटी पड़ी हैं। नियमित सफाई नहीं हो रही है। दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। स्कूल जाने वाले बच्चों और राहगीरों को रोजाना गंदगी से परेशान होना पड़ता है। सफाई को लेकर वार्ड पार्षद ध्यान नहीं दे रहा है। आसपास व्यवसायी भी परेशान हैं। – शुभम साहू, कवर्धा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *