गढ़वा| संस्कार भारती और नई पहचान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला वन विभाग बलरामपुर के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण हेतु योजना बनाकर प्रतिदिन कार्य किया जा रहा है। नई पहचान फाउंडेशन के सचिव अंजय मेहता ने बताया कि रविवार के दिन रामानुजगंज में हाट बाजार लगता है। जिसे देखते हुए हम सभी प्लास्टिक का उपयोग न करने और पेड़ लगाने के संकल्प के साथ अलग-अलग भीड़ बाजार के स्थान पर नुक्कड़ सभा कर रहे हैं।जिससे समाज में जन जागृति आ सके, इसी कड़ी में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शैलेश गुप्ता ने बताया कि प्लास्टिक पर्यावरण और समाज का दुश्मन है। यह जल्दी नष्ट नहीं होता। इसलिए इसके उपयोग से हम सभी को बचाना चाहिए। जो भी लोग है बाजार करने आते हैं अपने साथ फैला लेकर के आए प्लास्टिक का उपयोग पूर्णता बंद करें। । कार्यक्रम का संचालन संस्कार भारती के पवन कुमार पांडेय ने किया। इस नुक्कड़ सभा में अजय गुप्ता,अंकेश केशरी,संतोष गुप्ता, सहित अन्य व्यवसाय उपस्थित थे। गढ़वा| पर्यावरणीय संकट का समाधान के लिए हमे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पेड़ लगाने की आवश्यकता है। हमारे पौराणिक व्यवस्था में भी वृक्ष लगाना व उसकी संरक्षण करना पुण्यकार्य माना जाता रहा है। उक्त बातें मुख्यालय स्थित एआरडी पब्लिक स्कूल की प्राचार्या आणिमा पांडेय ने कही। उन्होंने कहा कि कहीं कहीं आज भी लोग वृक्ष को भगवान मानकर उसकी पूजा करते हैं और सुख समृद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी कैसर रजा एवं जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज के नेतृत्व में गढ़वा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे के द्वारा चलाए गए अभियान “एक पेड़ मां के नाम” की प्रशंसा करते हुए इसकी सफलता के लिए सबी को आगे आने की अपील की।


