सतबरवा के मलय डैम में भरा पानी, मोटर और पैड बोट का आनंद उठा रहे हैं लोग

भास्कर न्यूज | छतरपुर पलामू के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) नौशाद आलम ने छतरपुर अनुमंडल पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था की समीक्षा की गई। कार्यालय में संधारित विभिन्न इंडेक्स, पंजीयों, अभिलेखों, दैनिक व मासिक प्रतिवेदन आदि का अवलोकन किया गया। लंबित कांडों की समीक्षा की गई और अतिशीघ्र निष्पादन के लिए दिशा निर्देश दिए गए। डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। डीआईजी ने अपराधियों की धर-पकड़, अनुसंधान करने, सूचना तंत्र को मजबूत करने, अवैध कारोबारी, डायन बिसाही मामले में लोगों को जागरूक करने, बैंकों व चौराहे पर संदिग्ध लोगों की गतिविधियां सहित सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे क्षेत्र में अधिक से अधिक जनसंपर्क करें। आमलोगों की समस्याओं को गंभीरता से लें और त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। इस मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर, छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी, हरिहरगंज थाना प्रभारी चंदन कुमार व पीपरा थाना प्रभारी विमल कुमार उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *