गढ़वा |गढ़वा सदर अस्पताल में आज रविवार को मित्र मंडली संस्था द्वारा मरीजों के बीच चाय-बिस्कुट का वितरण किया गया। वहीं नवजात शिशुओं को दूध की बोतल व कपड़े प्रदान किया गया। इस अवसर पर मित्र मंडली संस्था के लोगों ने कहा कि यह सेवा कार्य निःस्वार्थ भाव से लगातार किया जा रहा है।।जिसमें सेवा करने वालों को एक विशेष आत्मिक शांति की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि यह कार्य प्रत्येक रविवार को किया जाता है। इस मौके पर केसरवानी वैश्य सभा गढ़वा के अध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा के अध्यक्ष संतोष केसरी अजय आनंद, सुनील गुप्ता, रवि केसरी, रितेश केसरी, प्रभु गुप्ता, राजेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, धनंजय अग्रवाल मौजूद थे।


