प. मेदिनीपुर के परिजातपुर इलाके में बांस काटने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत

खड़गपुर | पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत परिजातपुर इलाके में बांस काटने के दौरान करंट के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम भरत कोटाल (लगभग 28 वर्ष )है। वह अपने घर के सामने मौजूद बांस के बागान में बांस काट रहा था। बागान के ऊपर बिजली का एक तार था। बांस काटने के दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। उसे बेहोशी की अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस का कहना है कि बांस करंट के तार के चपेट में आ जाने के कारण यह हादसा हुआ।पुलिस घटना की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *