एक सितंबर से अनाज का उठाव और वितरण नहीं करने पर अड़े पीडीएस दुकानदार, धालभूमगढ़ बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ 9 सूत्र मांगों को लेकर फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन धालभूमगढ़ प्रखंड कमेटी ने बुधवार को बीडीओ बबली कुमारी को 1 सितंबर 2025 से जन वितरण प्रणाली दुकानदार, महिला समूह समिति के दुकानदारों द्वारा दुकान बंद रखते हुए राशन का उठाव तथा वितरण बंद रखने को लेकर लिखित ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में लिखा है जन वितरण प्रणाली दुकानदारों तथा महिला समूह के दुकानदारों को कई महीनों से कमीशन बकाया रहने के कारण परिवार के सदस्य भुखमरी की स्थिति आ गई है। संघ के माध्यम से डीलर हित में कमीशन के भुगतान के लिए कई बार जनप्रतिनिधि से लेकर आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी तक ज्ञापन के माध्यम से गुहार लगाई गई पर अभी तक दुकानदारों को मिलने वाले कमीशन का भुगतान विभाग के द्वारा नहीं किया गया है। जिसके चलते आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए मजबूरन में प्रखंड के सभी दुकानदारों ने एक सितंबर से राशन का उठाव तथा वितरण बंद रखने का निर्णय लिया है। जन वितरण प्रणाली दुकानदारों का मांग है कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित एनएफएसए के अंतर्गत निशुल्क राशन वितरण पर विगत दिसंबर 2024 से अगस्त 2025 तक कमीशन का भुगतान बकाया है, राज्य सरकार द्वारा संचालित जेएफएसए के अंतर्गत ग्रीन कार्ड का निशुल्क राशन वितरण पर माह दिसंबर 2023 से जुलाई 2025 तक कमीशन बकाया है। राज्य सरकार के द्वारा संचालित जेएफएसए के अंतर्गत चना दाल एवं नमक के निशुल्क वितरण पर माह अप्रैल 2024 से कमिशन का भुगतान बकाया है। बकाया कमिशन जल्द से जल्द देने का मांग किया है। साथ ही प्रखंड के सभी दुकानदार एवं उनके परिवारों को राज्य सरकार के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य लाभ की सुविधा देने। राज्य सरकार के द्वारा दी गई ई पॉश मशीन एवं वजन मशीन की रिपेयरिंग निशुल्क कराने। सभी दुकानदारों को 2 जी ई-पास मशीन के जगह 5 जी नेटवर्क वाले ई-पास मशीन अविलंब देने, दुकानदारों को अन्य राज्यों के तहत 30 हजार रुपए मानदेय या 10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने। जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को कमीशन 150 रुपये से बढ़ा कर 300 रुपए करने। इसमें सुधार करने का मांग की है। जबकि कम वितरण पर आवंटन में कटौती कर दिया जा रहा है जिसे लाभुकों के बीच राशन वितरण में परेशानी हो रही है ज्ञापन सौंपने के दौरान उप प्रमुख सुकरा मुंडा, अश्विनी सीट, तपेश कुमार कर, टेकचांद मित्तल, विजय महतो रतन गोप आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *