भास्कर न्यूज | गिरिडीह 15 अगस्त से गायब मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पांडेयडीह निवासी राजेंद्र दास के पुत्र रोहित कुमार दास (18) का शव नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा साई मंदिर छठ घाट के पास झाड़ी में पुलिस ने बरामद किया। शव 18 अगस्त की रात में िमला। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों में हत्याकांड को लेकर काफी आक्रोश भी था। मृतक के बड़े भाई अमन कुमार दास का आरोप है कि भाई की हत्या पांडेयडीह के पीयूष पासवान, चंदू दास और रवि कुमार दास ने मिलकर की है। रोहित मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की एक लड़की से प्रेम करता था। इसी बात को लेकर 13 मई 2024 को विवेक पासवान, पियूष पासवान, दिलीप पासवान, तलवा पासवान, सुनील पासवान और विक्रम पासवान ने रोहित को बेरहमी से पीटा था। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना को लेकर रोहित की मां बिंदिया देवी ने थाना में आवेदन दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ था। लेकिन अंदर ही अंदर रोहित की हत्या की योजना बन रही थी। इस बीच मौका देखकर 15 अगस्त को उसकी हत्या कर दी गई। बुधवार को थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। चंदू दास, रवि कुमार दास और पीयूष पासवान को गिरफ्तार किया गया है। चंदू दास को जेल भेज दिया गया है। इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 15 अगस्त की सुबह दोस्त के साथ िनकला था घूमने, इसके बाद नहीं लौटा घर मृतक के भाई ने बताया िक 15 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे रोहित को उसके दोस्त चंदू ने फोन किया। इसके बाद रोहित को बाइक पर लेकर चंदू और रवि कर्बला रोड स्थित चिल्ड्रेन पार्क घूमने चले गए। इस बीच वहां से दोपहर में सभी घूमते हुए शाम को करीब 4 बजे उसरी नदी के किनारे बरगंडा साईं मंदिर छठ घाट चले गए। वहां पहले से पी यूष मौजूद था। वहां पर सभी मिलकर पार्टी की। पार्टी के दौरान पी यूष ने रोहित के साथ मारपीट की। उस बीच रोहित की शर्ट को खोलकर उसके मुंह में बांध दिया। इसके बाद तीनों ने उसे पकड़कर रॉड से सिर पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसके शरीर पर कई जगह मारपीट के निशान भी मिले हैं। नदी के किनारे घाट पर ही रोहित के शव को झाड़ियों मंे छुपाकर सभी भाग निकले। घटना के बाद तीनों वहां से अपने घर पांडेयडीह नहीं गए। तीनों अपने-अपने िरश्तेदारों के घर चले गए। हत्या का खुलासा कर चुकी है पुलिस : एसपी एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि हत्याकांड का खुलासा पुलिस कर चुकी है। तीन युवकों को पकड़ा गया है, जिसमंे को एक जेल भेज दिया है। अन्य दो आरोपियों पुलिस पूछताछ कर रही है। हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। कई मामलों का खुलासा नहीं : बसपा के प्रदेश महामंत्री शिव कुमार दास ने कहा कि शीतलपुर और पांडेयडीह में 2023 से लगातार हत्याएं हो रही हैं। पुलिस कई हत्याओं का खुलासा नहीं कर पाई। पीयूष ने बताया-चंदू ने फोन पर कहा-तुम्हारे दुश्मन को मार दिए पीयूष ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त की रात करीब 9 बजे चंदू दास ने फोन कर कहा कि तुम्हारे दुश्मन को मार दिया। जब पूछा कि कैसे मारा, तो बताया कि पहले गंजा पिलाया। फिर लोहे की पाइप से सिर पर वार कर हत्या की। शव को साईं मंदिर के पीछे उसरी नदी किनारे झाड़ी में फेंक दिया।


