फगवाड़ा में एक ट्रैवल एजेंट के खिलाफ कनाडा के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। थाना सतनामपुरा पुलिस ने एक साल की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित दविंदर कुमार जस्सल गोबिंदपुरा फगवाड़ा का रहने वाला है। उसने 19 मार्च 2024 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि आरोपी भूपिंदर सिंह ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया। इस बहाने उससे 3.5 लाख रुपए ले लिए। आरोपी भूपिंदर सिंह गांव भट्टिया, तहसील फिलौर का रहने वाला है। उसने न तो पीड़ित को विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर गहन जांच की। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।


