रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने सत्र 2025-2027 के लिए कार्यकारिणी समिति के 15 सदस्यों के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव प्रक्रिया फरवरी से मार्च तक चलेगी। उम्मीदवार 25 से 27 फरवरी तक शाम 6 बजे से रात 8 बजे के बीच एक हजार रुपए शुल्क देकर नामांकन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। 1 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 2 और 3 मार्च को अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। प्रत्याशी सूची 3 मार्च को रात 8 बजे के बाद जारी की जाएगी। मतदान 18 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चेंबर भवन में होगा। मतगणना के बाद रात 8 बजे परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव समिति में बंशीधर गोप अध्यक्ष हैं। राजेश कुमार अग्रवाल, अनिल कुमार सिंह, रमेश बूंदिया और प्रणव कुमार मुखर्जी समिति के सदस्य हैं। इनकी देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी।


