बोकारो में युवक से बाइक सवार बदमाशों ने लूटा मोबाइल:एक ने गमछे से छिपा रखा था चेहरा, दूसरे ने पहल रखा था हेलमेट

बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 3 में एक 18 वर्षीय युवक से मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित अयांश कुमार घर लौट रहा था। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया। अपराधियों में से एक ने हेलमेट पहन रखा था। दूसरे ने गमछे से अपना चेहरा छिपा रखा था। दोनों ने युवक को धक्का देकर उसका मोबाइल छीन लिया। फिर तेजी से मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित के परिवार वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। यह घटना थाने से कुछ ही दूर हुई है। इससे अपराधियों के बढ़ते साहस का पता चलता है। पुलिस प्रशासन को अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी करनी होगी। साथ ही कड़ी कार्रवाई भी जरूरी है। नागरिकों को भी सतर्क रहने और सार्वजनिक स्थलों पर सावधानी बरतने की जरूरत है। पुलिस, प्रशासन और जनता को मिलकर अपराध पर अंकुश लगाना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *