फगवाड़ा सेवाकेंद्र में बदला कार्य समय:सुबह 8 से रात 8 बजे तक मिलेंगी सेवाएं, रविवार और सरकारी छुट्टियों को बंद रहेगा

कपूरथला के नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ अब और आसानी से मिलेगा। एसडीएम कार्यालय फगवाड़ा स्थित सेवाकेंद्र का कार्य समय बढ़ा दिया गया है। नए समय के अनुसार सेवाकेंद्र सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। डीसी अमित कुमार पांचाल ने बताया कि यह निर्णय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया है। इससे लोग अपने दैनिक कार्यों में बिना किसी व्यवधान के सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। विशेषकर वे लोग जो दिनभर अपने कार्यालयों में व्यस्त रहते हैं, वे अब शाम के समय भी सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। सेवाकेंद्र पर आने वाले लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। यह केंद्र रविवार और सरकारी छुट्टियों को छोड़कर सभी दिन नियमित रूप से खुला रहेगा। ताकि सभी लोग इसका फायदा उठा सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *