अबोहर में बैलगाड़ी की टक्कर से दो छात्र घायल:बाइक पर कॉलेज जा रहे थे, एक गंभीर; पैर और सिर में लगी चोट

फाजिल्का जिले में अबोहर के गांव सैदांवाली के पास एक दुर्घटना में दो छात्र घायल हो गए। दोनों श्रीगंगानगर रोड स्थित अग्रसेन आईटीआई कॉलेज जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक की बैलगाड़ी से टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान बल्लूआना निवासी साहिल और संदीप कुमार के रूप में हुई है। गांव सैदांवाली के पास सेमनाले के निकट गलत दिशा से आ रही बैलगाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। टांग और सिर पर गहरी चोट डॉक्टरों के अनुसार, साहिल की टांग पर गंभीर चोट आई है और सिर पर भी गहरी चोटें हैं। उनकी टांग का ऑपरेशन करना पड़ेगा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद साहिल को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया है। दूसरे छात्र संदीप कुमार को मामूली चोटें आई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *