जालंधर| संगरा मोहल्ला में भक्तों की ओर से बाबा शंटू शाह जी का वार्षिक मेला मनाया गया। इसमें विद्वानों ने विधिवत पूजन किया। वार्षिक मेले में प्रधान अशोक सोंधी ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में संगत ने दरगाह पर चादर चढ़ाने की रस्म अदा की। इस मौके पर राजिंदर सहोता, राज कुमार राजू, राजेश भट्टी, राजेश पदम, सुभाष सोंधी, हनी, गोपाल भट्टी व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।


