फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने लौटाए चोरी के 180 फोन:शहीदी सभा में श्रद्धालुओं के चुराए थे, 15 मामलों में 50 चोर गिरफ्तार

पंजाब की फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने शहीदी सभा के दौरान खोए और चोरी हुए मोबाइल वापस करने में बड़ी सफलता हासिल की है। 15 से 31 दिसंबर तक चली शहीदी सभा में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच कई लोगों के मोबाइल गुम हो गए थे। ट्रैकिंग और पोर्टल की मदद से किए बरामद एसएसपी डॉ. रवजोत ग्रेवाल के नेतृत्व में पुलिस ने आईएमईआई ट्रैकिंग और सीआईईआर पोर्टल की मदद से पहले 120 और फिर 60 मोबाइल बरामद किए। बरामद किए फोनों में सैमसंग के 12, वीवो के 20, ओपो के 14, एक आईफोन, रेडमी के 12 और आनर का एक मोबाइल शामिल है। पुलिस ने मामले में दर्ज 15 केसों में 50 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लोगों ने की पुलिस की सराहना एसएसपी ग्रेवाल ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी की स्थिति में तुरंत नजदीकी सांझ केंद्र में शिकायत दर्ज करवाएं। इस सफल अभियान में एसपी राकेश यादव, डीएसपी सुखनाज सिंह और डीएसपी हरतेश कौशिक की टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मोबाइल वापस पाने वाले सभी लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *