गौरेला पेंड्रा मरवाही में बर्ड फ्लू का अलर्ट:रैपिड रिस्पांस टीम का गठन, पोल्ट्री उत्पादों की जांच और निगरानी के निर्देश जारी

रायगढ़ जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देश पर उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने पक्षियों में बीमारियों की रोकथाम और निगरानी के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया है। उप संचालक डॉ. वी के पटेल ने जिले के सभी वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारियों और प्रयोगशाला प्रभारियों को बाहर से आने वाले पोल्ट्री उत्पादों की कड़ी जांच के निर्देश दिए हैं। रैपिड रिस्पांस टीम को पक्षियों में किसी भी असामान्य मृत्यु या बीमारी की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है। बर्ड फ्लू के प्रमुख लक्षण बर्ड फ्लू के प्रमुख लक्षणों में पक्षियों की अधिक मृत्यु दर, सर्दी-खांसी, नाक से स्राव, शरीर में नीले धब्बे और सूजन शामिल हैं। संदिग्ध मामलों में मृत पक्षी, क्लोएकल स्वाब, नाजल स्वाब और सीरम के नमूने जिला पशु रोग अन्वेषण प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे। प्रशासन ने की अपील राहत की बात यह है कि अभी तक जिले में बर्ड फ्लू का एक भी मामला सामने नहीं आया है। फिर भी प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सा केंद्र या रैपिड रिस्पांस टीम को सूचित करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *