फतेहगढ़ साहिब में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:डेढ़ किलो अफीम बरामद, मध्य प्रदेश से लाकर पंजाब में बेचते थे

फतेहगढ़ साहिब जिले में मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने डेढ़ किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। सब इंस्पेक्टर धर्मपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मुगल माजरा कट मंडी गोबिंदगढ़ के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान सर्विस रोड पर दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली। तलाशी में उनके पास से डेढ़ किलो अफीम मिली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाम लाल और कमल सिंह सोलंकी के रूप में हुई है। दोनों मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। पूछताछ में पता चला कि वे मध्य प्रदेश से अफीम लाकर पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में बेचते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच टीम अब यह पता लगा रही है कि ये तस्कर किस नेटवर्क से जुड़े हैं और इस धंधे में और कौन-कौन शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *