फरीदकोट में डंडे से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या:दिल्ली जाने की जिद पर भड़का पति, सास बोली-दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे

फरीदकोट जिले में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी एक हत्या का मामला सामने आया। फरीदकोट के फिरोजपुर रोड स्थित नानकसर बस्ती में घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर डंडे से बुरी तरह से पिटाई करते हुए उसकी हत्या कर डाली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान 26 वर्षीय राजवीर कौर उर्फ रजनी के रूप में हुई। इस मामले में सूचना के बाद थाना सिटी पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राजवीर कौर की शादी करीब 7 वर्ष पहले नानकसर बस्ती निवासी रछपाल सिंह के साथ हुई थी। उनके दो छोटे लड़के भी है। दिल्ली जाने पर अड़ी थी पत्नी मृतका की सास मनजीत कौर के अनुसार पिछले दो वर्षों से उनकी पुत्रवधु अक्सर ही घर से बाहर रहती थी और उनका कोई कहना नहीं मानती थी। इस बात को लेकर ही उसके बेटा और बहू झगड़ते रहते थे। मंगलवार रात को भी राजवीर दिल्ली जाने पर अड़ी हुई थी जिसे उसके बेटे ने रोक दिया। जिद करने पर हुआ झगड़ा बुधवार सुबह जब वह फिर दिल्ली जाने पर अड़ गई तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया जिसमें उनकी बहू की मौत हो गई। मालूम हो कि फरीदकोट जिले में लगातार तीसरे दिन हत्या का मामला सामने आया है। इससे पहले गांव संधवां व कम्मेआना में घटनाएं सामने आई थी। पुलिस जांच में जुटी इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि दंपती का आपस में विवाद था, जिसके चलते यह व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या की है। पुलिस द्वारा मृतक महिला के परिवार के बयान पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है और शव का फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *