फतेहगढ़ साहिब में माता गुजरी जी और छोटे साहिबजादों बाबा फतेह सिंह, बाबा जोरावर सिंह की कुर्बानी को समर्पित शहीदी सभा 25 दिसंबर को शुरू हो रही है, लेकिन शहीदी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सीएम भगवंत मान अपनी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर संग माथा टेकने पहुंचे। सीएम ने दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद संगत से भी मुलाकात की। शहीदों को नमन किया गया। दुनिया में कुर्बानी की कहीं मिसाल नहीं मिलती मीडिया से बातचीत करते सीएम भगवंत मान ने कहा कि दुनिया में ऐसी कुर्बानी की मिसाल कहीं नहीं मिलती है। आज भी जब इतिहास का वर्णन किया जाता है कि कैसे जालिमों ने छोटे-छोटे बच्चों को अनेक प्रकार के त्सीहे देकर शहीद किया तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हम इन शहीदों के पैरों धूल का तिनका भी नहीं हैं। इस पवित्र धरती पर देश विदेश से संगत शहादत को सलाम करने आती है। वे भी अपने परिवार समेत सिर झुकाने आए हैं। समाज में बदलाव का बल दें सीएम मान ने कहा कि महान शहीद उन्हें समाज में बदलाव लाने का बल दें। उन्हें बुद्धि दें ताकि वे अपने काम से पंजाब का और भला कर सकें। अगर लोगों ने उन्हें सेवा का मौका दिया है तो वे चाहते हैं कि कुछ ऐसे काम करें ताकि लोगों के जीवन में बदलाव आ सके। यही सबसे बड़ा पुण्य होगा।


