जगराओं में महिला नशा तस्कर गिरफ्तार:ड्रग मनी और नशीली गोलियां बरामद, जमानत पर जेल से आई थी बाहर

जगराओं में नशा तस्करी के मामले में जमानत पर करीब तीन महीने पहले जेल से बाहर आई महिला तस्कर ने फिर से नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला तस्कर को पकड़ लिया। आरोपी महिला के पास से ड्रग मनी और नशीली गोलियां बरामद हुई है। आरोपी की पहचान हरप्रीत कौर निवासी गांव परजिया कलां सिधवां बेट के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए थाना सिधवां बेट के एएसआई राजविंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान गांव मद्देपुर में सतलुज दरिया किनारे के नजदीक जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि आरोपी महिला काफी समय से नशा तस्करी का धंधा करती आ रही है जो अपने गांव के आसपास के एरिया में नशे की गोलियां सप्लाई करती है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला तस्कर को दबोच लिया। पहले भी दर्ज है दो मामले इस दौरान महिला पुलिस कर्मी ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उससे 15200 रूपए की ड्रग मनी और 149 नशे की गोलियां बरामद हुई। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला को अदालत में पेश कर रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला पर यह तीसरा मामला दर्ज हुआ है। इससे पहले आरोपी महिला पर दो नशा तस्करी के मामले दर्ज हो चुके हैं। आरोपी महिला करीब तीन महीने पहले भी जेल गई थी और इस समय जमानत पर बाहर आई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *