फतेहपुर रोड पर धंसे हुए सीवरेज ढक्कन और निरंतर हो रहा ओवरफ्लो क्षेत्रवासियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। इन धंसे ढक्कनों के कारण राहगीर और वाहन चालक अक्सर दुर्घटना का शिकार होकर गिर रहे हैं। गंदे पानी की निकासी न होने से बीमारियां फैलने का डर भी बना हुआ है। प्रशासन को सीवरेज दुरुस्त कर राहत देनी चाहिए। -राजन निवासी इस्लामाबाद


