फतेहाबाद में कनाडा भेजने के नाम पर 8 लाख ठगे:मोहाली में फर्जी वीजा रैकेट चला रहे थे पति-पत्नी, 5 लाख कैश मिला

हरियाणा के फतेहाबाद में पुलिस ने कनाडा भेजने के नाम पर ठगी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वीजा में घोटाला करते थे। उन्होंने मोहाली में वीजा कंसलटेंट नेटवर्क नाम से एक कार्यालय भी खोल रखा है। दोनों आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर ले लिया है। पुलिस को उनके पास से 5 लाख रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस फर्जी रैकेट में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। युवक से साढ़े 5 लाख ठगे फतेहाबाद के दीवाना गांव के जशनदीप ने 30 जनवरी 2025 को जाखल थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जशनदीप ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि जितेंद्र सिंह उर्फ जोत और उसकी पत्नी पिंकी ने मोहाली में सक्सेस फ्यूचर वीजा कंसलटेंट नेटवर्क के नाम से कार्यालय खोल रखा है। उन्होंने जशनदीप को फर्जी जॉब लेटर दिखाकर विश्वास में लिया था और कनाडा का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर उससे साढ़े 8 लाख रुपए की मांग की। इसके बाद जशनदीप ने उन्हें 8 लाख 57 हजार रुपए दे दिए। उसके मूल दस्तावेज और पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया। मोहाली से किया गिरफ्तार
कई दिनों तक वीजा नहीं लगा तो जशनदीप ने अपने पैसे और दस्तावेज वापस मांगे। उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपी उसे धमकियां देने लगे। इसके बाद जशनदीप ने 30 जनवरी 2025 को धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। जाखल थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उनके पास से 5 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। बाकी राशि की वसूली के लिए जांच जारी है। इस फर्जी वीजा रैकेट में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *