फतेहाबाद में नशीले इंजेक्शन समेत 3 युवक गिरफ्तार:कार से जा रहे थे, 2 मानसा और 1 सिरसा का रहने वाला

फतेहाबाद जिले में कार सवार युवकों को नशीले इंजेक्शन के साथ पकड़ा गया है। तीन में से दो युवक पंजाब के मानसा जिले के हैं। जबकि एक सिरसा जिले का है। इनसे नागपुर चौकी पुलिस की टीम ने 140 इंजेक्शन बरामद किए हैं। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सदर थाना रतिया में केस दर्ज कर लिया गया है। नागपुर पुलिस चौकी प्रभारी गुरपाल सिंह ने बताया कि वह शनिवार देर रात एचसी रोशनलाल, सिपाही शंकर दयाल, एसपीओ गुरलाल व ड्राइवर एसपीओ गुरप्यार सिंह के साथ रतिया रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी समय रतिया की ओर स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। सिरसा नंबर की इस कार को रुकवाया गया। कार में तीन युवक सवार थे। तीनों सिरसा की ओर जा रहे थे। कार की डीएसपी नरसिंह की मौजूदगी में तलाशी ली गई, तो कंडक्टर सीट के नीचे से 28 पत्ते बरामद किए गए, जिनमें 5-5 इंजेक्शन थे। कुल 140 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। दो मानसा और एक सिरसा का कार को सिरसा जिले के गांव फग्गू निवासी सुखविंद्र सिंह उर्फ सुखी ड्राइव कर रहा था। उसके बराबर वाली सीट पर पंजाब के मानसा जिले के मीरपुर कलां निवासी गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक और पीछे की सीट पर इसी मीरपुर कलां निवासी यादविंद्र सिंह बैठा था। पुलिस ने तीनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। तीनों से नशे के नेटवर्क के बारे में पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *