फॉरेस्ट डिपार्टमेंट इस बार जिले में तैयार कर रहा 5.50 लाख प्लांट

जालंधर | सिटी में तमाम पार्क, सड़कों के किनारे, स्कूल-शॉपिंग एरिया के खुले स्थानों में पौधे लगाएं। बरसातों का सीजन शुरू होने वाला है। इस बार मानसून भी पुरजोर संभावित है। वातावरण संरक्षण के लिए हरियाली बढ़ानी होगी। शहरियों को हर साल मकसूदां में जंगलात विभाग के दफ्तर से पौधे मिलते हैं। इस बार 4 नर्सरियों में 5.50 लाख पौधे तैयार किए गए हैं। सूरानुस्सी स्थित नर्सरी में 2 लाख से अधिक पौधे हैं। यहां पर फलदार व पारंपरिक पौधे हैं। अच्छी देखभाल से चमकदार हरा रंग पूरे इलाके में ऊर्जा फैला रहा है। खास बात यह है कि यहां पर पौधे बहुत कम कीमत पर उपलब्ध हैं। अब मानसून का इंतजार है और पर्यावरण प्रेमी शहर में हरियाली के लिए पौधारोपण के लिए तैयार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *