पुणे से चलकर जम्मूतवी जाने वाली झेलम एक्सप्रेस 17 फरवरी से 4 मार्च तक और वापसी में जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस 19 फरवरी से 6 मार्च तक रद्द रहेगी। इसी तरह, डॉ. अम्बेडकर नगर से लेकर श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली मालवा एक्सप्रेस 1 से 5 मार्च तक और वापसी में श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-डॉ. अम्बेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस 3 से 7 मार्च तक के लिए कैंसिल रहेगी। इससे वे यात्री प्रभावित होंगे जो वैष्णो देवी के दर्शन के लिए इन ट्रेनों का उपयोग करते हैं। रेलवे के अनुसार, उत्तर रेलवे के जम्मूतवी स्टेशन पर री-डेवलपमेंट और यार्ड कनेक्शन के नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण वैष्णो देवी जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनें अस्थायी रद्द कर दी गई हैं।


