राजधानी में फरवरी की शुरुआत में ही ठंड पूरी तरह से गायब हो गई। इस साल फरवरी के पूरे महीने सामान्य से थोड़ी अधिक गर्मी रहेगी। दिन और रात का तापमान नार्मल से अधिक रहेगा। मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा। इस वजह से गर्मी महसूस होगी। राजधानी रायपुर में जनवरी और फरवरी महीने में मौसम लगभग एक समान रहने का ट्रेंड है। लेकिन इस साल फरवरी की शुरुआत से ही गर्मी परेशान करेगी। ये अभी से महसूस होने लगा है। अभी रायपुर में दिन का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री के आसपास है। न्यूनतम तापमान भी 16.9 डिग्री है। ये सामान्य से अधिक है। इस बार फरवरी के 30 दिनों में दिन और रात का तापमान अपने-अपने औसत से अधिक रहेगा। यानी सामान्य से थोड़ी ज्यादा गर्मी रहेगी। वर्षा की मात्रा राजधानी में सामान्य से कम ही रहेगी। फरवरी महीने की औसत बारिश 16.3 मिमी है। यानी बारिश होती है तो यह औसत से कम ही होगी। पूरे महीने के दौरान थोड़ी तेज हवा चलती है। फरवरी में हवा की औसत गति 4.2 किमी प्रति घंटा है। दूसरे सप्ताह में बादल से बदलेगा मौसम पहला सप्ताह : फरवरी का पहला सप्ताह सामान्य से थोड़ा अधिक गर्म रहेगा। आसमान साफ रहेगा। इस वजह से दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। दूसरा सप्ताह : दूसरा सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में थोड़ा-बहुत बदलाव रहता है। इस दौरान बादल आने से तापमान में थोड़ा बदलाव आने की संभावना बनी रहेगी। तीसरा सप्ताह : मौसम साफ रहेगा। शुष्क हवा के प्रभाव से दिन और रात के तापमान में हल्की वृद्धि होगी। पारा सामान्य से अधिक रहने के कारण गर्मी महसूस होगी। चौथा सप्ताह : शुष्क हवा के प्रभाव से दिन और रात के तापमान में क्रमिक रूप से वृद्धि होगी। पारा सामान्य से अधिक पहुंचने के कारण गर्मी महसूस हो सकती है।


