फरवरी में दिन-रात के पारे में 16 डिग्री का अंतर मार्च के पहले हफ्ते दिन में होगा 30 डिग्री पार

फरवरी के आखिरी सप्ताह में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है और शुक्रवार को तापमान 29 डिग्री के करीब है। जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। दिन और रात के तापमान में 16.2 डिग्री का अंतर है। दिन के मुकाबले रातें अभी भी कुछ ठंडी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दो मार्च तक शहर में तेज हवा चलेगी। साथ ही अगले सात दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री तक और बढ़ोत्तरी होगी और बारिश के आसार नहीं है। जिससे मार्च के पहले हफ्ते में ही तापमान 30 डिग्री पार पहुंचने के आसार हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री बढ़कर 28.8 रहा जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। जो वर्ष का सबसे अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री गिर कर 12.6 डिग्री रहा। जो सामान्य से अभी भी 2.6 डिग्री ज्यादा है। सुबह 3 घंटे में चढ़ा सात डिग्री पारा शुक्रवार को तड़के सुबह कुछ इलाकों में कोहरा छाया। लेकिन धूप निकलने से सुबह 8:30 बजे तापमान 18.44 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। हल्की ठंडक से शुरुआत तो हुई लेकिन 11:30 बजे तक तापमान तेजी से बढ़कर 25.63 डिग्री पहुंच गया, यानी सुबह के पहले तीन घंटे में लगभग 7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। दोपहर 2:40 बजे अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री रहा जोकि शाम 5:30 बजे तक स्थिर यानी 28.8 डिग्री रहा। साफ है कि दोपहर बाद भी मौसम में गर्माहट बनी रही। रात 8:30 बजे तापमान घटकर 25.18 रह गया। ऐसा रहेगा 3 दिन का तापमान 1 मार्च 28 फरवरी 150 290 150 290 150 290

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *