बिलासपुर| छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा का शपथ ग्रहण व प्रबंध समिति के बैठक केशरवानी भवन इमलीपारा में गुुरुवार को हुई। इस दौरान संरक्षक डॉ. महावीर प्रसाद गुप्ता ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष निलेश गुप्ता को शपथ दिलाई। उनके अलावा महामंत्री राजेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता,संरक्षक अशोक केशरवानी, रतनमणि केशरवानी, अशोक केशरवानी, रोहित केशरवानी ने भी शपथ ग्रहण किया। महिला समिति की संरक्षक प्रीति गुप्ता, मनीषा केशरवानी एवं विभा केशरवानी ने महिला अध्यक्ष रेखा केशरवानी व महामंत्री भावना केसरी को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद प्रबंध समिति की बैठक में बताया गया कि 22 मार्च को झूलेलाल मंगलम भवन, तिफरा में अखिल भारतीय केशरवानी प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक होगी। इस आयोजन में देशभर से 200 व छत्तीसगढ़ से 300 प्रतिनिधियों की सहभागिता प्रस्तावित है। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए 12 विभिन्न समितियों का गठन किया गया। संचालन धीरेंद्र केशरवानी ने किया। इस अवसर पर युवा सभा की ओर से मिथिलेश केशरवानी व सोमेश केशरवानी ने युवा अध्यक्ष मधुकर गुप्ता और महामंत्री चंद्रधर केसरी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।


