फरवरी में दो रंग:पहले पखवाड़े में ठंड, दूसरे में गर्मी की एंट्री

फरवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम का वही पुराना लेकिन दिलचस्प पैटर्न एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। फरवरी को संक्रमण का महीना कहा जाता है। जब ठंड धीरे-धीरे विदा लेती है और गर्मी अपनी मौजूदगी दर्ज कराना शुरू करती है। भोपाल सहित मध्यप्रदेश के बड़े हिस्से में फरवरी के दोनों पखवाड़ों में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं- पहले पखवाड़े में ठंड पड़ती है। दूसरे में गर्मी की दस्तक होती है। पिछले 12 वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 10 बार यही ट्रेंड देखने को मिला है। यानी फरवरी के शुरुआती दिनों में ठंडक, कोहरा, बादल और हल्की बारिश की संभावना रहती है, जबकि महीने के उत्तरार्ध में तापमान तेजी से चढ़ता है। इस बार भी मौसम के संकेत कुछ ऐसे ही हैं। फरवरी की शुरुआत में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रह सकता है। यदि कोई स्ट्रॉन्ग पश्चिमी विक्षोभ (मौसमी सिस्टम) सक्रिय होता है तो मावठे की बारिश भी हो सकती है। हालांकि फरवरी के दूसरे पखवाड़े में तेज ठंड पड़ने की संभावना कम ही रहती है। 2014 से 2024 तक के 11 वर्षों में दो बार-2013 और 2019 में न्यूनतम तापमान 6 से नीचे गया। एके शुक्ला – मौसम विशेषज्ञ, भोपाल फरवरी में बारिश के रिकॉर्ड… किस हफ्ते, कैसे मौसम रहने के आसार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *