फरवरी में 3 वेस्टर्न डिस्टरबेंस होंगी एक्टिव, शुरू में ज्यादा तापमान बाद में होगी गिरावट

भास्कर न्यूज | लुधियाना|वसंत पंचमी का पर्व खासतौर पर मां सरस्वती की पूजा और ज्ञान की प्राप्ति का प्रतीक होता है। यह दिन प्रकृति के नवजीवन और हरियाली के आगमन का संकेत है। इस दिन से ही सर्दी का असर कम होने लगता है और ठंडी हवा का अहसास होने लगता है। इस दिन मां सरस्वती से विद्या और बुद्धि की कामना की जाती है। इस दिन को हम नई शुरुआत, उमंग और खुशियों के साथ मनाते हैं। {2फरवरी, नमी की मात्रा कम रहने से मौसम साफ रहेगा। {3 को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बादल छाएंगे। {4 को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बादल छाएंगे। शनिवार को दिन भर हल्की धुंध छाई रही। वहीं, सुबह के समय महज 20 मीटर की विजिबिलिटी रही। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दिन का तापमान 17.7 डिग्री रहा। जोकि पिछले 24 घंटों के मुकाबले भी 3.9 डिग्री कम रहाा। वहीं, रात का तापमान 8.8 डिग्री रहा जोकि शुक्रवार के मुकाबले 1.2 डिग्री और सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा रहा। हालांकि आज मौसम साफ रहने की संभावना है। ओवरऑल दिन का पारा सामान्य से कम होगा फरवरी में लुधियाना में तीन वेस्टर्न डिस्टरबेंस आएंगी। इसमें पहली डिस्टरबेंस 3-4 फरवरी को एक्टिव होगी। दूसरे हफ्ते और तीसरे हफ्ते में भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस आएगी। पहले दो दिन टेंपरेचर सामान्य से ज्यादा ही रहेगा। लेकिन इसके बाद चार के बाद तापमान में गिरावट आएगी। दिन और रात के तापमान में 3-3 डिग्री की गिरावट होगी। फरवरी में ओवरऑल दिन का तापमान सामान्य से कम होगा। रात का तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा। इस महीने थोड़ी बारिश भी होने के आसार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *