रांची | आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी चिंकू देवा उर्फ समद मेराज को डोरंडा पुलिस गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दी है। चिंकू के खिलाफ 21 जुलाई 2022 को डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से पुलिस लगातार तलाश कर रही थी लेकिन वह फरार चल रहा था। जैसे ही वह अपना घर पहुंचा, पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दी।


