फरीदकोट का फरार आरोपी मोगा से गिरफ्तार:अवैध हथियार और फिरौती मामले में वांछित था, खुफिया जानकारी पर पुलिस ने दबोचा

फाजिल्का पुलिस की स्टेट स्पेशल सेल ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अवैध हथियार और फिरौती मांगने के मामले में 7 महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। फरीदकोट निवासी नवदीप सिंह उर्फ सीवानी को मोगा से पकड़ा गया। जून 2024 में दर्ज हुए इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जिनसे 32 बोर का अवैध हथियार बरामद हुआ था। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, आरोपी लोगों को धमकियां देकर फिरौती की मांग कर रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर नवदीप सिंह को मोगा से पकड़ा गया। फिलहाल पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग कर रही है। पूछताछ के दौरान अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *