फाजिल्का में शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग:3 लाख का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने शटर तोड़कर पाया काबू

फाजिल्का में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण एक दुकान में आग लग गई। दुकान में रखा लाखों का सामान और फर्नीचर जलकर राख हो गया। आग की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फायर ब्रिगेड को दुकान का शटर तोड़कर अंदर जाना पड़ा। घटना अबोहर रोड पर स्थित एक इलेक्ट्रिशियन की दुकान की है। दुकान के मालिक राजिंदर कुमार ने बताया कि उनकी दुकान में बैटरी और अन्य इलेक्ट्रिकल सामान रखा हुआ था। जब उन्हें आग लगने की सूचना मिली, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान में रखा सारा सामान और फर्नीचर जलकर राख हो चुका था। आसपास के लोगों ने जब दुकान से आग की लपटें और धुआं निकलते देखा, तो तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर शटर तोड़ा और आग पर काबू पाया। राजिंदर कुमार के अनुसार इस घटना में लगभग ढाई से तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *